Patna

Mar 14 2024, 13:08

CAA पर बोले राजद राज्य सभा सांसद मनोज झा, संविधान समवत नही है यह कानून

पटना : CAA को लेकर राजनीती जारी है। विपक्ष द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी मे राजद कै

के राज्य सभा सांसद मनोज झा का बड़ा बयान सामने आया है।

सीएए के मामले पर मनोज झा ने कहा कि यह कानून 2019 के दिसंबर में सदन से पारित हुआ। हमारी पार्टी को अपनी ओर से जो कहना था सो कहा। यह कानून संविधान समवत नहीं है। संविधान में धर्म के आधार पर भेद भाव नहीं होना चाहिए। 

कहा कि श्रीलंका के तमिल हिंदुओं ने क्या बिगाड़ा है। साढ़े 4 साल बाद केंद्र सरकार जागी क्योंकि रोजगार पर कुछ बोल नहीं सकते।बिहार में तेजस्वी ने लंबी लकीर खींच दी बच्चा बच्चा कहता है नौकरी का मतलब तेजस्वी यादव। पूरे देश में नौकरी के लिए हाहाकार मचा है।

वहीं महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बोले बहुत जल्द हो जाएगा।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 13 2024, 15:06

बड़ी खबर : पटना के सिविल कोर्ट परिसर स्थित ट्रांसफार्मर हुआ ब्लास्ट, 1 वकील की जिंदा जलकर मौत 3 घायल

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां सिविल कोर्ट में बड़ा हादसा हुआ है। कोर्ट परिसर स्थित एक ट्रांसफर्मर मे हुए ब्लास्ट मे एक वकील की मौत हो गई है। वही 3 घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि आज बुधवार को तकरीबन 1.30 बजे पटना के सिविल कोर्ट मे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब अचानक कोर्ट के अंदर गेट नंबर 3 पर बड़ा धमाका हुआ। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हर कोई धमाके की वजह जानने के बजाए जान बचाने की जद्दोजहद में भागने लगे।

लेकिन हादसे की चपेट में तीन वकील आ गए। जिसमें एक वकील की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पटना के सिविल कोर्ट में धमाके की आवाज ट्रांसफार्मर विस्फोट से हुई। जिसमें वकील दवेंद्र कुमार (50 वर्ष) की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि 2 और वकील घायल हैं, जिसमें एक की हालत काफी नाज़ुक बताई जा रही है।

घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी का आलम है। घटना की सूचना मिलते ही तमाम वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और तफ्तीश जारी है।

सबसे बड़ा सवाल कि ये महज एक हादसा या लापरवाही का नतीजा है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 13 2024, 14:28

पटना के पाटलीपुत्रा रेलवे स्टेशन पर बढी यात्री सुविधा, सांसद रामकृपाल यादव ने नव निर्मित वेटिंग हॉल का किया उद्घाटन

पटना : केन्द्र सरकार द्वारा लगातार रेलवे की व्यवस्था में सुधार और यात्रियों सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। पूरे देश समेत बिहार को बीते कुछ दिनों में वंदे भारत समेत कई नई ट्रेने और कई ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव देते हुए यात्रियों को सहुलियत प्रदान की गई है। 

इसी कड़ी में आज पटना के रेल यात्रियों को एक और सुविधना मिली है। राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्रा जंक्शन पर आज से यात्रियों को वेटिंग हॉल की सुविधा मिलने लगी है। 

जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों के लिये बना प्रतिक्षालय का आज पाटलिपुत्रा सांसद ने उद्धघाटन किया हैं। डेढ़ करोड़ की लागत से बना यह प्रतिक्षालय आज से यात्रियों के लिए समर्पित कर दिया गया। 

इस मौके पर सांसद रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किये गये विकास कार्य की बखान करते हुए मोदी के गारंटी की पर विशेष चर्चा किए।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 13 2024, 14:11

CAA का विरोध करने वालों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया मानवता विरोधी, चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर कही यह बात

पटना : केन्द्र सरकार द्वारा सीएए लागू किये जाने के बाद इसपर सियासत तेज हो गई है। सत्ता पक्ष जहां इसे स्वागत योग्य कदम और देश के बंटवारे नागरिकता का द्वंश झेल रहे लोगों के लिए मरहम बताया है। वहीं विपक्ष द्वारा इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। 

इधर विपक्ष के इस विरोध पर केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा है कि जो लोग CAA का विरोध कर रहे हैं, उनकी मानवता खत्म हो गई है। वे वोट की लालच और तुष्टिकरण के कारण विरोध कर रहे हैं। सत्ता के लालच में लोग विरोध कर रहे हैं। सभी राज्यों में इस कानून को लागू किया जाएगा।

वही चिराग पासवान को लेकर एनडीए मे चल रहे उठा-पटक के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए इन्टैक्ट है। चिराग पासवान नाराज नहीं है। कोई खटपट नहीं है। बहुत जल्द सीटों का बंटवारा हो जाएगा। 

वहीं तेजस्वी और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद और तेजस्वी क्या बोलेंगे। जो लोग परिवारवाद की पार्टी है। राजद के जारी किए गए वीडियो पर नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव के कारनामाओं को पूरा बिहार जानता है। लोगों पर अत्याचार किया गया। विधि-व्यवस्था चौपट हुई। जिसके कारण नीतीश जी उनको छोड़कर एनडीए में आना पड़ा। परिवारवाद के युवराज क्या 17 महीने का वीडियो जारी करेंगे। 17 महीने केवल लूट-खसोट हुआ था,सीएम नीतीश कुमार इनके कारनामों से त्रस्त हो गए थे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 12 2024, 16:53

14 मार्च वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर पाटलिपुत्रा नेशनल किडनी फांडेशन के द्वारा कार्यक्रम का होगा आयोजन

पटना : राजधानी में वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस बात की जानकारी देते हुए डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि देश और राज्य में किडनी संबंधित बीमारी काफी संख्या में बढ़ रही है लोग जागरूकता के अभाव में किडनी की रोग से ग्रसित हो रहे हैं।

लोगों को बीमारी से बचने के लिए 14 मार्च को जागरूकता मार्च का आयोजन होगा। आशियाना से रामनगरी मोड़ यह मार्च होगा।

वही 17 मार्च को विशेष कार्यक्रम का आयोजन पाटलिपुत्रा नेशनल किडनी फांडेशन के द्वारा किया जायेगा। जिसमे उप मुख्यवमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होगे।

वही चिकित्स्कों ने बताया कि किडनी से रोगो के लिए समय समय पर जाँच जरूरी होता है। जिससे की बड़ी बीमारियों से बचा जा सके।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 12 2024, 15:14

CAA पर शुरु हुई सियासत, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने सवाल उठाते हुए कही यह बात

पटना : बीते सोमवार को केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे देश में सीएए को लागू कर दिया। इधर केन्द्र सरकार के इस फैसले पर राजनीति शुरु हो गई है। बीजेपी ने जहां इस फैसले का स्वागत किया है। वहीं विपक्ष द्वारा इसपर सवाल खड़े किए जाने लगे है।

आज सीएए लागू होने पर राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि आप समझ लीजिए कैसे समय में सी ए ए लाया गया है। उन्होंने कहा कि उस कानून को पढ़िए जिसमें लिखा है कि हम मुसलमान को नागरिकता नहीं देंगे।

कहा कि हमारा संविधान क्या कहता है। संविधान में धर्मनिरपेक्षता और प्रजातंत्र सबसे पहले है। ऐसे इस पूरे कानून का मतलब ही क्या है यह आप समझ जाइए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कानून लाया गया है इससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले इस कानून को लाने का मकसद क्या है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में आखिर प्रधानमंत्री क्यों नहीं गए और एक शब्द भी क्यों नहीं बोल रहे हैं।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 12 2024, 09:41

देश में सीसीए लागू होने पर बिहार बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने किया स्वागत, कहा-यह मोदी की गारंटी है

पटना : बीते सोमवार को केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे देश में सीसीए को लागू कर दिया। इधर केन्द्र सरकार के इस फैसले का बीजेपी ने स्वागत किया है। 

बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने केन्द्र सरकार के इस फैसले पर कहा है कि यह पीएम मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने नागरिक संशोधन विधेयक को देशभर में लागू करके बता दिया की एनडीए सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। मोदी सरकार है तो मुमकिन है। 

श्री मिश्रा ने कहा है कि इस नियम लागू होने के बाद जो लोग बांग्ला देश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए थे केवल उन्हें ही केंद्र सरकार द्वारा भारतीय संविधान नागरिकता दी जाएगी। इससे पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हिंदू सिख पारसी बौद्ध लोगों एक नया और खुशहाल जिंदगी शुरू होगी। वास्तव में उनके जीवन का कायाकल्प हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां इन लोगों में एक तरफ खुशी की माहौल है तो वहीं तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले विपक्षी दलों के आकाओं की नींद उड़ गई है।

Patna

Mar 11 2024, 15:17

फार्मेसी छात्र संगठन ने आज बीजेपी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा जहर

पटना : फार्मेसी छात्र संगठन ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। 

इनका कहना है कि इनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है जिससे इनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। 

इन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि अगर इनका रजिस्ट्रेशन नहीं करना है तो मत करें। लेकिन हमें जहर दे दे हम जहर खा लेंगे। 

वही इनका कहना है कि सम्राट चौधरी जब विपक्ष में थे तो उन्होंने कहा था कि सरकार क्यों नहीं रजिस्ट्रेशन कर रही है और अब जब सरकार में है एवं स्वास्थ्य मंत्री हैं तब भी वह रजिस्ट्रेशन करने का आर्डर नहीं दे रहे हैं। 

कहा कि अब हम लोग आर पार की लड़ाई में हैं। सरकार अगर हमें रजिस्ट्रेशन नहीं करती है तो हमें जहर ही दे दे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 11 2024, 11:37

विप प्रत्याशी बनाए जाने पर भाकपा (माले) नेत्री शशि यादव ने महागठबंधन की जताई आभार, बोलीं-सदन में जनता के हितों की मजबूत करेंगी आवाज


पटना : बिहार विधान परिषद् के 11 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में पहली एनडीए और महागठबंधन की ओर से सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। वहीं इस चुनाव में पहली बार भाकपा (माले) भी सदन का सदस्य बनेगा। 

दरअसल महागठबंधन ने विधान परिषद के लिए जिन प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। उसमे राजद के अलाव सिर्फ भाकपा (माले) को एक सीट दी गई है। भाकपा (माले) की शशि यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। 

वहीं महागठबंधन के तरफ से बिहार विधान परिषद का उम्मीदवार बनाए जाने पर शशि यादव ने कहा कि हम पार्टी का शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से सड़क पर मैं आंदोलन में हिस्सा लेती रही हूं। निश्चित तौर पर विधान परिषद के अंदर भी मैं जनता के हितों को लेकर और पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर मैं अपनी धार-धार आवाज से सरकार को जगाती रहूंगी। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 11 2024, 11:07

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर कसा तंज, कहा-स्वार्थी लोगों और दलों की भीड़ है I.N.D.I.A

पटना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज पटना पहुंचे। जहां उन्होंने महागठबंधन पर जमकर तंज कसा। मीडिया से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी द्वारा सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के एलान के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वार्थ है और वहां सत्ता के लिए स्वार्थ के लिए कितनी टकराहट है यह जनता के सामने है। उन्होने कहा कि जिसकी कोई नीति नहीं है, नियत नहीं है। उनको ना देश के लोगों से मतलब है ना देश से मतलब है ना विकास से मतलब ऐसे लोगों में वहां परिवारवाद की पर चला और तुष्टिकरण की राजनीति करते है। वहीं अरविंद केजरीवाल के आरोप की बीजेपी धर्म की राजनीति करती है के सवाल पर नित्यानंद राय ने कहा कि धर्म का मतलब क्या है धर्म का मतलब है जो न्याय पथ पर चली धर्म का मतलब है जो अपनी माटी भूमि के लिए देश के लिए देशवासियों के लिए कम करें। जहां न्याय की व्यवस्था हो या वहां धर्म है। धर्म आज मोदी जी के साथ है धर्म न्याय मोदी जी के साथ है। जहां अत्याचार हो घोटाला हो भ्रष्टाचार हो अनीति हो और देश देश को लूटने का काम करता हो जो अपने नीचे स्वार्थ के लिए अपने परिवार के लिए अपने सत्ता के लिए अपने कुर्सी के लिए अधर्मी के रास्ते पर चलते हो केजरीवाल और महागठबंधन में शामिल लोग अधर्मी है। हमसभी लोग धर्म और न्याय के पद पर चलने वाले हैं। सुभाष यादव को गिरफ्तार किया गया सवाल पर बोले नित्यानंद राय गरीबों को लूटने वाले, भ्रष्टाचार फैलाने बाले जैसे माफिया की इस बिहार की धरती पर कोई गुंजाइश नहीं है। गृह मंत्री जो कहे है वह बिहार के लोगों के हित में है। माफिया राज समाप्त होगा और जनता का राज यहां है और जनता का राज रहेगा। विकास का काम जो लटक गया है वह पूरा होगा। माफियाओं का अब कोई गुंजाइश नहीं है। पटना से मनीष प्रसाद